Karnataka Road Accident : कर्नाटक के नेशनल हाईवे पर हुए भयानक हादसे में 13 लोगो की दर्दनाक मौत, खड़ी लॉरी से ट्रैवलर कार की जोरदार भिड़ंत

Karnataka Road Accident : कर्नाटक के नेशनल हाईवे पर हुए भयानक हादसे में 13 लोगो की दर्दनाक मौत, खड़ी लॉरी से ट्रैवलर कार की जोरदार भिड़ंत

Karnataka Road Accident

हावेरी। कर्नाटक में शुक्रवार 28 जून यानी की आज एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। हावेरी जिले में पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाइवे पर एक सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा जिले के बागडी तालुक के गुंडेनहल्ली क्रॉस के पास हुआ।

एक टेम्पो ट्रैवलर (टीटी) वाहन ने पीछे से एक खड़ी लॉरी को टक्कर मार दी, इस सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 13 लोगों में दो बच्चे भी शामिल है। नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

read more – T20 WC SEMI FINAL 2024 : भारत का 10 साल का इन्तजार हुआ खत्म, T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में

पीड़ितों की पहचान परशुराम (45), भाग्य (40), नागेश (50), विशालाक्षी (50), सुभद्रा बाई (65), पुण्या (50), मंजुला बाई (57), चालक आदर्श (23), मनसा (24), रूपा (40), मंजुला (50) और 4 और 6 साल के दो बच्चों (नामों की पुष्टि अभी नहीं हुई है) के रूप में हुई है। अर्पिता (18) और तीन अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Karnataka Road Accident

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई, जब समूह बेलगावी जिले के सवादट्टी में येल्लम्मा मंदिर के दर्शन करने के बाद भद्रावती लौट रहे थे। जिसमे टीटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों के शवों को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा गया।

एसपी अंशुकुमार ने बताया कि टीटी वाहन में कुल 17 लोग सवार थे। इनमें से 13 की मौत हो गई और चार घायल यात्रियों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अभी तक ये हादसे के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। मगर कहा जा रहा है कि ट्रैवलर की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसकी वजह से उसकी टक्कर लॉरी से हुई। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि सड़क किनारे खड़ी लॉरी में तभी टक्कर हो सकती है, जब ट्रैवलर के ड्राइवर का उस पर काबू नहीं हो।

read more – DELHI AIRPORT ROOF COLLAPSED : मूसलाधार बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरने से 4 लोग घायल, कई कारें दबीं, 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Breaking News National News and Politics