Lal Krishna Advani : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की देर रात तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती

Lal Krishna Advani : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की देर रात तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती

Lal Krishna Advani

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री एल के आडवाणी को बुधवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, यह एक नियमित चेकअप हो सकता है। उन्हें यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताया है। उम्मीद है कि आडवाणी जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएंगे।

फ़िलहाल उनकी बीमारी के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी इस समय 96 साल के हैं और इसी साल उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें यह सम्मान दिया। यह सम्मान उनकी राजनीतिक और सामाजिक सेवा के लिए दिया गया था।

Lal Krishna Advani

बीजेपी के दिग्गज नेता रहे आडवाणी ने जनसंघ से लेकर बीजेपी को भी मजबूत बनाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर चुके है। बीजेपी की मौजूदा पीढ़ी के तमाम नेताओं की फौज को आडवाणी ने ही तैयार किया था। आडवाणी ने अपने सियासी जीवन में आधा दर्जन यात्राएं निकालीं। इनमें राम रथ यात्रा, जनादेश यात्रा, स्वर्ण जयंती रथ यात्रा, भारत उदय यात्रा, भारत सुरक्षा यात्रा, जनचेतना यात्रा शामिल हैं।

पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में जन्मे आडवाणी को भारत सरकार ने इसी साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा है। 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं। लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई है।

read more – MAHADEV SATTA APP : जारी है अभी भी महादेव सट्टा एप्प का सिलसिला, कोरबा में 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.70 करोड़ का ट्रांजैक्शन

 

Breaking News National News and Politics