Site icon AB News.Press

BEMETARA ROAD ACCIDENT : रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में हुआ भीषण हादसा, खड़ी ट्रक में लगी भयानक आग, ट्रक ड्राइवर और सह चालक की जिन्दा जलने से मौत

BEMETARA ROAD ACCIDENT

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर की जोरदार टक्कर से देखते ही देखते पल भर में भयानक आज लग गई। जिसमे दो लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई।

read more – AMBIKAPUR NEWS : अंबिकापुर के जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बच्ची की मौत, 3 माह बाद प्राचार्य पर FIR दर्ज

BEMETARA ROAD ACCIDENT

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। यह मामला नादघाट थाना क्षेत्र का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे रायपुर–बिलासपुर के पास स्थित ग्राम टेमरी के पास देर रात खड़े ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर भयंकर थी की ट्रक से टकराते ही कंटेनर में पलक झपकते आग लग गई और और आग कंटेनर में पूरी तरह फैल गई।

इस भीषण हादसे में कंटेनर में बैठे चालक और सह चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दोनों की जलकर मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल नादघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version