Sunita Williams in Space : स्पेसक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण 12 दिनों से स्पेस में फंसीं सुनीता विलियम्स

Sunita Williams in Space : स्पेसक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण 12 दिनों से स्पेस में फंसीं सुनीता विलियम्स

Sunita Williams in Space

भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर एक बार वापसी फिर से टल गई है। दोनों ही अंतरिक्ष यात्री पिछले 12 दिनों से स्पेस में फंसे हुए हैं। दोनों एस्ट्रोनॉट को 13 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी पर वापस आना था। लेकिन, NASA की बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण चौथी बार उनकी वापसी टाल दी गई है। पहली घोषणा 9 जून को की गई थी, जिसमें बताया गया था कि लैंडिंग को 18 जून तक आगे बढ़ाया जा रहा है।

https://x.com/NASA/status/1800212238810140992

इसके बाद इनके वापसी को बढ़ाकर 22 जून किया गया। फिर, वापसी की तारीख 26 जून कर दी गई। अब NASA ने कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर लौटने में और समय लग सकता है। फिलहाल, नासा ने दोनों एस्ट्रोनॉट की वापसी की अब कोई नई तारीख नहीं बताई है, लेकिन जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। NASA ने जानकारी देते हुए कहा कि जिस स्पेसक्राफ्ट में उन्हें वापस आना था उसमें हीलियम लीकेज हो रहा है।

Sunita Williams in Space

इस स्पेसक्राफ्ट की क्षमता 45 दिन की है, जिसमे लगभग 18 दिन वैसे ही गुजर चुके हैं। और अब केवल 27 दिन का फ्यूल और बचा है। NASA और बोइंग के इंजीनियर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वापसी तभी संभव है जब सभी दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा और स्पेसक्राफ्ट को सुरक्षित माना जाएगा।

मिशन लॉन्च के दौरान भी आई थी समस्याएं
बोइंग का स्टारलाइनर मिशन बुधवार 5 जून को रात 8:22 बजे लॉन्च हुआ था। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से ULA के एटलस V रॉकेट से लॉन्च किया गया था। स्पेसक्राफ्ट अगले दिन यानी, 6 जून को रात 11:03 बजे ISS पहुंचा था। इसे रात 9:45 बजे पहुंचना था, लेकिन रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टर में परेशानी आ गई थी।

Sunita Williams in Space

कौन है सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स 1987 में यूएस नेवल एकेडमी से ग्रेजुएट होने के बाद NASA पहुंचीं। 1998 में उन्हें एस्ट्रोनॉट चुना गया। उनके पिता दीपक पांड्या 1958 में अहमदाबाद से अमेरिका गए थे। सुनीता का जन्म 1965 में हुआ। अमेरिकी नेवल एकेडमी से ग्रेजुएट होने के बाद, सुनीता लड़ाकू विमान उड़ा चुकी हैं। उनके पास 30 तरह के लड़ाकू विमानों पर तीन हजार से ज्यादा घंटों की उड़ान का अनुभव है। 59 वर्षीय सुनीता विलियम्स इससे पहले दो बार अंतरिक्ष यात्रा कर चुकी हैं।

2006 और 2012 में उन्होंने कुल 322 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं। 2012 में उन्होंने तीन बार स्पेस वॉक की थी। सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की है, उनसे पहले कल्पना चावला अंतरिक्ष जा चुकी थीं। सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में कई रिकॉर्ड बना चुकी हैं।

Breaking News International News and Politics