Bilaspur Mumbai Flight : बिलासपुरवासियों को जल्द ही मिलेगी नई सुविधा, एलाइंस एयर कंपनी शुरू करेगी बिलासपुर से मुंबई के बीच हवाई सेवा

Bilaspur Mumbai Flight : बिलासपुरवासियों को जल्द ही मिलेगी नई सुविधा, एलाइंस एयर कंपनी शुरू करेगी बिलासपुर से मुंबई के बीच हवाई सेवा

Bilaspur Mumbai Flight

बिलासपुर। बिलासपुरवासियो द्वारा कई महीनों से बिलासपुर से मुंबई जैसे कई महानगरों के बीच हवाई सेवा की किए जा रहे मांग जल्द ही पूरा होने वाला है। बिलासपुर से मुंबई के बीच हवाई सेवा शुरू होने के मार्ग प्रशस्त हो रहे है। एलाइंस एयर कंपनी द्वारा मुम्बई-जलगांव के बीच हाल में नई फ्लाइट की सेवा शुरू की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस फ्लाइट को बिलासपुर तक बढ़ाने पर विचार किया गया है। इसके लिए एयर कंपनी द्वारा प्रारंभिक काम भी शुरू कर दिया गया है।

read more – CHHATTISGARH NAXAL ENCOUNTER : छत्तीसगढ़ के धमतरी में जवानों और नक्सलीयों के बीच हुए मुठभेड़ में मारा गया पांच लाख का इनामी नक्सली, जंगल से शव के साथ-साथ हथियार बरामद

सूत्रों के मुताबिक 1 मार्च 2021 से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही देश के महानगरों के लिए फ्लाइट की मांग की जा रही थी। इसके लिए शहरवासियो द्वारा हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई सालों से लगातार आंदोलन भी किया जा रहा है।

इस बीच एलाइंस एयर कंपनी द्वारा बिलासपुर-मुम्बई के बीच कंपनी ने मुम्बई-जलगांव-मुम्बई के बीच फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है। अब उस फ्लाइट को बिलासपुर तक बढ़ाने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही मुम्बई-जलगांव-बिलासपुर के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए एलाइंस एयर कंपनी का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। ऐसा मन जा रहा है कि अक्टूबर माह से लागू होने वाली विंटर शेड्यूल में मुम्बई-जलगांव- बिलासपुर फ्लाइट शामिल होना तय माना जा रहा है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर