HIT AND RUN CASE KANPUR
कानपुर। यूपी के कानपुर में हिट एंड रन का दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सिंचाई विभाग के कर्मचारी की कार में एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को जब लोगों ने रोकने की कोशिश की, तो कार चालक उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और कुचलकर मार डाला।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हो कि उसमें कुछ लोग एक सफेद रंग की कार को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी की स्पीड बढ़ा देता है और एक शख्स को कुचल कर उसके ऊपर से गाड़ी लेकर वहां से भाग जाता है।
HIT AND RUN CASE KANPUR
मृतक की पहचान भोला तिवारी के रूप में हुई है जो पूर्व वकील रहे हैं और वर्तमान में सिचाई विभाग के कर्मचारी थे। दरअसल यह पूरा मामला रविवार रात को कानपुर के रैना मार्केट के पास का है जहां पर किसी गाड़ी को टक्कर मारकर भाग रहे हुंडई वेन्यू गाड़ी को जब कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की, तो रोकने की जगह ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा कर मौके से भाग निकला था।
इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन पुलिस ने आरोपी शुभम विमल को उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार चालक कोहना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया, कि जिस गाड़ी से हादसे को अंजाम दिया गया वह गाड़ी उसी की है।
उसने अपनी गाड़ी को जल विभाग के अधिकारी को ठेके पर दे रखा है। अब इस मामले में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

