Sukma Naxal News : नकली नोट छाप रहे नक्सली, सर्चिंग टीम ने जब्त की मशीन

Sukma Naxal News : नकली नोट छाप रहे नक्सली, सर्चिंग टीम ने जब्त की मशीन

Sukma Naxal News

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ा पर्दाफाश हुआ है। पहली बार नक्सलियों के पास से नोट छापने के मशीन बरामद की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक मौके से 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल भी बरामद किये गए हैं।

सुकमा पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश करते हुए बताया कि फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जवानों की सर्चिंग टीम ने कोराजगुड़ा के जंगलों से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की।

read more – RAIPUR SSP SANTOSH SINGH : रायपुर एसपी संतोष सिंह और थाना प्रभारी देर रात सड़कों पर उतरे, संदिग्ध व्यक्तियों के लिए वाहनों की हुई तगड़ी चेकिंग

Sukma Naxal News

सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने जानकारी देते हुए बताया की नक्सली संगठनों के सामने बड़ा आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ हैं। बस्तर में बढ़ते पुलिस कैम्पो की संख्या से नक्सली अब अंदरूनी इलाकों में ही सिमट कर रहे गए हैं। ऐसे में उनकी माली हालत काफी बिगड़ती जा रही हैं।

वही इस संकट से निबटने के लिए नक्सली संगठन जंगलों के भीतर नक़ली नोटों की छपाई करने में लगे हुए हैं। इसकी पुष्टि तब हुई जब पुलिस और सुरक्षाबलों ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में प्रिंटर और नक़ली नोट बरामद किये।

Sukma Naxal News

जवानों ने इसके अलावा भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, मैग्जीन पोच, नक्सली काली वर्दी कपड़ा एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में बड़े नक्सली कैडरों ने प्रत्येक एरिया कमेटी के एक-एक नक्सली सदस्य को नकली नोट छापने की ट्रेनिंग दी थी। प्रशिक्षण के बाद अपने-अपने एरिया कमेटी में प्रशिक्षित नक्सली नकली नोट छापकर अंदरुनी क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजारों में खपा रहे थे।

read more – RAIN ALERT IN CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में गर्जना के साथ हुई मानसून की शुरुआत, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Breaking News News and Politics राज्य खबर