Rain Alert in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में गर्जना के साथ हुई मानसून की शुरुआत, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Rain Alert in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में गर्जना के साथ हुई मानसून की शुरुआत, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Rain Alert in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक्टिव हो गया है। बस्तर में एंट्री के बाद मानून बीजापुर और सुकमा में अटक गया था। अब मानसून की गतिविधि तेज हुई और पेंड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और रायपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इसके साथ ही दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी और गरियाबंद में भी मानसून एक्टिव हो गया है।

प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटे में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

read more – BABA BARFANI YATRA 2024 : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी की ‘प्रथम पूजा’, 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Rain Alert in Chhattisgarh

मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में प्रदेश के पूरे हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में तेज वज्रपात गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं।

वहीं 6 जिलों गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी सभी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अब तक पूरे प्रदेश में 49.9 मिमी वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक हुई बारिश औसत से 48 फीसदी कम है।

प्रदेश में मानसून 8 जून को ही पहुंच गया था। इसके बाद करीब दस दिनों तक मानसून की गतिविधियां थोड़ी कमजोर रहीं। 20 जून को दुर्ग और 21 जून को रायपुर में सक्रिय हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक 21 जून तक राज्य में 96.7 मिमी औसत बारिश होती है।

read more – NEET PAPER LEAK : हटाए गए NTA के डायरेक्टर सुबोध कुमार सिंह, आज होने वाली NEET-PG परीक्षा हुई रद्द

News and Politics राज्य खबर