Complaint of fraud against subodh Singhania Buildcom
रायपुर। रायपुर के बदनाम बिल्डर सुबोध सिंघानिया के खिलाफ रविवार को बड़ी संख्या में पीड़ित लोग कबीर नगर थाना घेराव करने पहुंचे। लोगों ने सिंघानिया बिल्डकॉन पर जमीन की हेराफेरी और मकान समय नहीं देने में हीलाहवाली का आरोप लगाया।
बता दें, सिंघानिया बिल्डकॉम के खिलाफ पहले से ही कई फर्जीवाड़ा का आरोप दर्ज हैं। थाने पहुंचे 40 से अधिक लोगों ने शिकायत की। उनके पैसे लेकर बिल्डर फर्जी रजिस्ट्री करवाता है। ऐसे ही एक मामले को लेकर आज पीड़ित व्यक्तियों ने थाना में आवेदन सौंपा।
Complaint of fraud against subodh Singhania Buildcom
इस मामले में bjp तात्यापारा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सिंघानिया बिल्डकॉन ने 40 लोगों के साथ फर्जी वाड़ा किया है उसके जांच के लिए हम यहां बैठे हुए हैं 1 महीने से पुलिस के पास आवेदन निवेदन करके रखे हैं।ं हम पीड़ित लोग हैं फर्जीवाड़ा का शिकार हुए है। हमारी मांग यह है कि पुलिस जल्द जांच करके दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करे।
इसी मामले में एक अन्य पीड़ित मुकेश सिंह बताया कि सुबोध सिंघानिया से हमने मकान खरीदा हैं लेकिन अभी तक नामांतरण नही करवाया। थाना में भी दो- तीन बार गुहार लगाने के बाद भी हमारा कोई सुनवाई नहीं हुई। आज सुबोध सिंघानिया के खिलाफ फर्जी रजिस्ट्री करने पर उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किए हैं उसके खिलाफ FIR दर्ज हो और सख्त करवाई की जाए।
लोगों के अचानक थाने पहुंचने और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के मामले में CSP कबीर नगर थाना अमन कुमार का कहना है कि नगर निगम विभाग या TNCP विभाग से जानकारी मिल जाने के बाद उचित करवाई की जाएगी। जमीन विवाद का मामला हैं दोनों पक्षों से आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।

