Kanker Election 2024 EVM Machine Controversy
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में हुई गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए हैं। इनमें हरियाणा-तमिलनाडु की दो-दो सीटें, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीटें हैं शामिल है।
जिसमे 8 सीटों में से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली थी। तो वहीं, 3 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं थी। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। कांकेर से भाजपा के उम्मीदवार भोजराज नाग ने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हरा कर जीत हासिल की थी।



read more – DELHI LIQUOR SCAM : दिल्ली के सीएम केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी नियमित जमानत
Kanker Election 2024 EVM Machine Controversy
जिसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जता कर तत्काल चुनाव आयोग में इसकी शिकायत भी की गई थी। इससे पहले भी मतगणना के दिन रिकाउंटिंग के चलते इस सीट का परिणाम सबसे देर से आया था। चुनाव परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर EVM की जांच कराने की मांग की थी।
इसके बाद चुनाव आयोग ने कांकेर की 3 विधानसभा क्षेत्रों संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा के 4 बूथों पर जांच के आदेश दिए हैं। इनमें संजारी बालोद के 2 और बाकी के 1-1 बूथ शामिल हैं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में EVM में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे।
इनमें EVM की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। आयोग अब इन 8 सीटों के 92 पोलिंग स्टेशनों पर इस्तेमाल हुई EVM की फिर से जांच करेगा। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 3 विधानसभा सीटों की EVM की भी जांच के आदेश दिए हैं। आयोग यहां के 26 पोलिंग स्टेशन पर EVM में गड़बड़ी की जांच करेगा।

