Kanker Crime
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बीएसएफ जवान की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि जवान की मौत गोली लगने से हुई है। जवान को गोली किसने मारी पुलिस इस जांच में जुटी हुई है।
मृतक जवान का नाम मदन कुमार बताया जा रहा है। इस घटना की पुष्टि पखांजूर एएसपी प्रशांत कुमार शुक्ला ने की है। यह मामला कांकेर के पखांजूर थाना के मारबेडा कैंप इलाके का है।
Kanker Crime
मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के 94वें बटालियन में पदस्थ मदन कुमार रोड ओपनिंग पार्टी में तैनात था। जवान शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शौच के लिए जंगल में गया था। लेकिन काफी देर बाद भी जब जवान नहीं लौटा, तो साथी जवान उसकी तलाश में निकले।
इसी दौरान कुछ दूर पर जवान का शव मिला। जवान के सिर में गोली लगने से मौत हो गयी है। पुलिस ने जवान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान को गोली किसने मारी इसे लेकर पुलिस इसकी जांच कर रही है।

