Site icon AB News.Press

CGPSC Mains Exam 2024 : CGPSC मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 24 से 27 जून तक होगी परीक्षा, 5 जिलों में बनाए गए केंद्र

CGPSC Mains Exam 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। अभ्यर्थी CGPSC की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in में जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो-दो पालियों में होगी।

पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक होगी, तो वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में परीक्ष केंद्र बनाए गए हैं।

CGPSC Mains Exam 2024

CGPSC में इस बार कुल 242 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद हैं। मुख्य परीक्षा के लिए इस बार 3597 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

यह परीक्षा 24 जून से 27 जून तक होगी। जिसमे कुल सात पेपर होंगे। 24 को सुबह नौ से 12 बजे तक भाषा की परीक्षा होगी। दोपहर दो से पांच बजे तक निबंध का पेपर होगा।

Exit mobile version