Bijapur IED Blast : IED की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल

Bijapur IED Blast : IED की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल

Bijapur IED Blast

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्‍सलियों की कायराना करतूत से बीजापुर के थाना उसूर क्षेत्र के अंतर्गत पटेलपारा नड़पल्ली निवासी 60 वर्षीय महिला जोगी टोरा बीनने के लिये सुबह जंगल गई हुई थी।

खबरों के मुताबिक इसी दौरान महिला नड़पल्ली के जंगल में बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आइईडी की सम्पर्क में आ गई। जिसके बाद महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला के दोनों पैरों में गंभीर चोंट पहुंची है।

घायल महिला को उसूर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है। इस घटना की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर