Site icon AB News.Press

SC on NEET-UG 2024 exam: Neet papper Leak केस में Supreme Court की खास टिप्पणी, धोखाधड़ी करने वाला कोई डॉक्टर बन गया तो…’

SC on NEET-UG 2024 exam

नई दिल्ली। देश में नीट पेपर मामला खास उफान पर है। इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि “अगर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने वाला कोई डॉक्टर बन गया तो गलत होगा
“। बता दें इस साल नीट यूजी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की खबर है। इसे देख सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं लगाई गई हैं। इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा है कि अगर 0.001 प्रतिशत भी धांधली पाई गई तो सख्त कदम उठाया जाएगा।

SC on NEET-UG 2024 exam

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने कहा कि हम छात्रों की मेहनत को नहीं भूल सकते हैं। अब कोर्ट 8 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा। तब तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA और केंद्र को भी पूरे मामले पर जवाब देना होगा।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेस मार्क दिए गए 1,563 छात्रों की परीक्षा दोबारा करवाने का आदेश दिया था जिसके बाद 23 जून को इन छात्रों की परीक्षा होनी है। गौरतलब है कि एनटीए ने देरी से पेपर मिलने और समय का नुकसान होने पर इन छात्रों को 718 से 719 के ग्रेस मार्क्स दिए थे और अब इनका स्कोरकार्ड रद्द कर दिया गया है।

SC on NEET-UG 2024 exam

नीट मामले में हुई धांधली पर देश भर से किसी स्वतंत्र एजेंसी जैसे की सीबीआई से जांच कराने की मांग की जा रही है। याचिका में दावा किया गया है कि इस साल 720 अंकों के साथ 67 बच्चों ने टॉप किया है। यह भी
बहुत अजीब बात है कि इस बार 400 फीसदी बच्चों को 620-720 मार्क्स मिले हैं

20 मेडिकल एस्पायरेंट ने याचिका दाखिल कर नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ताओं ने सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से मामले की जांच की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि इस साल 720 अंकों के साथ 67 बच्चों ने टॉप किया है। याचिकाकर्ता ने कहा कि यह बहुत अजीब बात है कि इस बार 400 फीसदी बच्चों को 620-720 मार्क्स मिले हैं।

Exit mobile version