India vs China-Pakistan nuclear weapons: SIPRI का दावा: पाकिस्तान  के साथ चीन पर भी परमाणु हथियारों से हमला करने में सक्षम बना भारत, टेंशन में ड्रैगन ने बढ़ाए न्यूक्लियर वॉरहेड

India vs China-Pakistan nuclear weapons: SIPRI का दावा: पाकिस्तान के साथ चीन पर भी परमाणु हथियारों से हमला करने में सक्षम बना भारत, टेंशन में ड्रैगन ने बढ़ाए न्यूक्लियर वॉरहेड

India vs China-Pakistan nuclear weapons

स्टॉकहोम। दुनिया में महाविनाश के लिए कुख्यात परमाणु हथियारों की संख्या में इजाफा होने का दावा हथियारों पर नजर रखने वाले थिंक टैंक SIPRI ने किया है। SIPRI ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि साल 2023 में भारत ने अपनी परमाणु क्षमता में इजाफा किया है।

स्वीडन के थिंक टैंक का कहना है कि बीते साल भारत की परमाणु हथियारों की संख्या 172 हो गई है। वहीं उसके पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास अभी 170 परमाणु हथियार ही मौजूद हैं। भारत के लिहाज से ये अच्छी बात है कि उसके हथियार आधूनिक और लंबी दूरी के हैं। ये चीन पर भी निशाना साध सकते हैं। यानी भारत के हथियारों की क्षमता जो पहले सिर्फ पाकिस्तान तक थी अब पूरे चीन को कवर कर सकती है।

दुनिया में कुल परमाणु हथियारों की संख्या साढ़े 9 हजार से बढ़कर 12 हजार से ज्यादा हो गई है।
दुनिया में कुल परमाणु हथियारों की संख्या साढ़े 9 हजार से बढ़कर 12 हजार से ज्यादा हो गई है।

India vs China-Pakistan nuclear weapons

पाकिस्तान से आगे निकला भारत
सिप्रि ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत अपने परमाणु हथियारों को तेजी से अपग्रेड के साथ संख्या में भी इजाफा कर रहा है। इतना ही रिपोर्ट दुनिया के शक्तिशाली देशों के बारे में जानकारी देती हुए बताती है परमाणु बमों से लैस सभी 9 देशों ने अपने हथियारों का आधुनिकीकरण किया है।

बीते साल भारत 8 बम बनाए, पाकिस्तान एक भी नहीं बना सका
भारत के परमाणु बमों की संख्या पाकिस्तान से आगे निकल गई है। बीते साल में भारत ने 8 नए परमाणु बम बनाए थे, जबकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने इस दौरान एक भी परमाणु बम नहीं बनाया। जनवरी 2024 में भारत के परमाणु शस्त्रागार में 172 परमाणु बम थे, जबकि पाकिस्तान के पास यह संख्या 170 थी। भारत के पड़ोसी चीन के पास 500 परमाणु हथियार हैं। वहीं, रूस 5580 परमाणु बमों के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद नाम अमेरिका का आता है

दुनिया में पिछले एक साल में चीन के परमाणु हथियार 410 से बढ़कर 500 हो गए हैं। इसकी संख्या और बढ़ सकती है। दुनिया में अभी 3904 परमाणु हथियार मिसाइलों या एयरक्राफ्ट में तैनात हैं। इनमें से 2100 को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इनमें से 90% परमाणु हथियार अमेरिका-रूस के पास हैं। हालांकि, यह पहली बार है, जब चीन ने भी अपने कुछ परमाणु हथियारों को हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर रखा है। दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या अब 12 हजार 121 हो चुकी है, जो पहले नौ हजार के करीब थी।

Breaking News International News and Politics