Bhilai Railway Station Accident : भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला यात्री का हाथ, टला भीषण हादसा, CCTV में कैद घटना का वीडियो

Bhilai Railway Station Accident : भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला यात्री का हाथ, टला भीषण हादसा, CCTV में कैद घटना का वीडियो

Bhilai Railway Station Accident

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री के गिरने का वीडियो सामने आया है। शुक्र है कि वहां तैनात RPF के जवान ने बिना देरी किए दौड़कर ट्रेन के नीचे जाते युवक को पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग की तरफ से आ रही गाड़ी संख्या 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर रुकी।

read more – BALODABAZAR VIOLENCE : बलौदाबाजार हिंसा मामले में बीजेपी कांग्रेस के बाद अब अमित जोगी हुए शामिल, 1 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन, पीड़ितों से मिलेंगे भीम आर्मी चीफ, कल कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

ट्रेन पावर हाउस स्टेशन से रवाना होने लगी ही थी कि तभी एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने लगा, इसी दौरान उसका हाथ फिसला और वह प्लेटफार्म पर घसीटने लगा। वह प्लेटफार्म से पटरी की तरफ गिरता। इससे पहले ही आरपीएफ का एक जवान तेजी से उसकी तरफ भागकर युवक को अपनी ओर खींच लिया। जिससे उस युवक की जान बच गई। यात्री परमेंद्र पांडे पिता एनएन पांडे निवासी शुभम विहार, बिलासपुर का निवासी बताया जा रहा है।

Bhilai Railway Station Accident

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि एक सेकंड की भी देरी होती तो परमेंद्र ट्रेन के नीचे आ जाता है, लेकिन आरपीएफ के जवान ने बिना देरी किये यात्री की जान बचा ली। इस घटना के बाद परमेंद्र काफी घबरा गया था। उसे रेलवे स्टॉफ रूम में बैठाया गया और पानी पिलाया गया। इसके बाद थोड़ी देर वहीं रेस्ट करवाकर उसे दूसरी ट्रेन में बैठाकर बिलासपुर के लिए भेज दिया गया।

वही रेलवे स्टेशन में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया में खूब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यात्री कैसे ट्रेन से लटका हुआ आया। वो जैसे ही ट्रेन से नीचे गिरा पास खड़े युवक और टीटीई ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पकड़ने वाला युवक भी गिर गया।

वहीं तुरंत RPF के जवान ने यात्री का हाथ पकड़ा और उसे अपनी तरफ खींच लिया, इससे उसकी जान बच गई। इससे उस जवान की काफी प्रशंसा हो रही है।

read more – CHHATTISGARH SCHOOL OPEN : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कहर के कारण CM साय ने स्कूलों की छुट्टियों में किया बदलाव, 18 नहीं अब 1 हफ्ते यानी 26 जून से खुलेंगे स्कूल

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर