Air India  serve metal blade in passenger meal: Air India की फ्लाइट में यात्री को चाट के साथ परोसा ब्लेड, शिकायत पर एयरलाइन ने मांगी माफी

Air India serve metal blade in passenger meal: Air India की फ्लाइट में यात्री को चाट के साथ परोसा ब्लेड, शिकायत पर एयरलाइन ने मांगी माफी

Air India serve metal blade in passenger meal

बेंगलुरु। एयर इंडिया की एक फ्लाइट में यात्री को खाने के साथ ब्लेड परोसे जाने की खबर है। यात्री ने इसे अपने यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किया है। एक्स पर पोस्ट होते ही एयरलाइन्स ने गलती मानी है और माफी मांग ली है। मामला दस जून का बताया जा रहा है।

इस दिन मैथुरेस पॉल एअर इंडिया की फ्लाइट में बेंगलुरु से बोर्ड हुए। वे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने खाने में स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद और फिग यानी अंजीर की चाट ऑर्डर की थी। खाने के दौरान उन्हें मुंह में कुछ मेटल सा महसूस हुआ। चेक करने पर उनके हाथ में एक मेटल ब्लेड आई। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर शेयर की।

शेयर की गई तस्वीरों में मेटल ब्लेड साफ देखा जा सकता है। पहली फोटो में वह मेटल का टुकड़ा लगता है लेकिन दूसरी तस्वीर में केबिन क्रू की तरफ से सर्व किया गया खाना दिखाया गया है।

मैथुरेस पॉल ने X पर अपने पोस्ट में लिखा, “एअर इंडिया का खाना चाकू की तरह काट सकता है. रोस्टेड स्वीट पोटैटो और अंजीर चाट में मुझे एक मेटल का टुकड़ा मिला. ये ब्लेड जैसा दिख रहा था. खाना चबाने के दौरान मुझे ये मुंह में मिला. भगवान का शुक्र है कि मुझे कुछ नहीं हुआ.”एअर इंडिया का केटरिंग स्टाफ जिम्मेदार “जाहिर तौर पर इस लापरवाही के लिए एअर इंडिया का केटरिंग स्टाफ जिम्मेदार है. आप सोच सकते हैं कि क्या होता अगर ये खाना किसी बच्चे को सर्व किया गया होता?”

Breaking News News and Politics