Patna News : पटना में गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने गए 17 लोगों की नाव पलटी, 4 लापता, राहत बचाव कार्य जारी

Patna News : पटना में गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने गए 17 लोगों की नाव पलटी, 4 लापता, राहत बचाव कार्य जारी

Patna News

पटना। बिहार की राजधानी पटना में गंगा दशहरा के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बाढ़ क्षेत्र में गंगा दशहरा पर गंगा नदी में नहाने गए श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। बाढ़ क्षेत्र में गंगा नदी में यह नाव उमानाथ घाट के पास पलटी। सूत्रों के मुताबिक जिस वक्‍त ये हादसा हुआ नाव में 17 लोग सवार थे। जिसमे नाव पलटने पर 13 लोग बचा लिया गया, लेकिन 4 लोग अभी भी लापता हैं। जिनकी तलाश अभी जारी है।

read more – NARAYANPUR MARTYR JAWAN : नारायणपुर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को CM और डिप्टी CM ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लक्ष्‍य पूरा होने तक नहीं बैठेंगे

मिली जानकारी के मुताबिक, उमानाथ घाट पर गंगा दशहरा के दिन जो नाव पलटी, उसमें एक ही परिवार के 17 लोग सवार होकर दियारा की तरफ स्नान करने जा रहे थे। तभी अचानक बीच नदी में नाव पलट गई।

जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नाव के पलटते ही किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तुरंत ही किनारे लोगों ने पुलिस को नाव पलटने की सूचना दी।

Breaking News National News and Politics