Rudraprayag Accident :  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ भीषण हादसा, अलकनंदा नदी में 23 यात्रियों से भरा टेंपो गिरने से 8 लोगो की मौत, CM धामी ने जताया दुख

Rudraprayag Accident : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ भीषण हादसा, अलकनंदा नदी में 23 यात्रियों से भरा टेंपो गिरने से 8 लोगो की मौत, CM धामी ने जताया दुख

Rudraprayag Accident

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर बद्रीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि टेंपों में 23 यात्री सवार थे।

read more – BILASPUR POLICE TRANSFER : बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सूची में 13 अफसरों के नाम

हादसे की सूचना पर एनडीआरएफ के साथ सिविल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना में 8 लोगों के मौत हो गई है।

पुलिस और प्रशासन की टीम भी लगातार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। अब तक दो घायलों को टीम ने एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे से स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Rudraprayag Accident

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन यह सुनिश्चित करने के प्रयास में है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग जिले में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

read more – GHAZIABAD TRONICA CITY FIRE : गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, चारों ओर धुंए का गुबार

Breaking News National News and Politics