Ghaziabad Tronica City fire :  गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, चारों ओर धुंए का गुबार

Ghaziabad Tronica City fire : गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, चारों ओर धुंए का गुबार

Ghaziabad Tronica City fire

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर A3 संपत पैकेजिंग फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। एक फैक्ट्री में लगी आग धीरे-धीरे दो और फैक्ट्री को अपनी जद में ले लिया। जिसके बाद 10 से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुट गईं।

read more – BILASPUR POLICE TRANSFER : बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सूची में 13 अफसरों के नाम

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रॉनिका सिटी थाना के औद्योगिक क्षेत्र में पैकेजिंग फैक्ट्री में शनिवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। जो देखते ही देखते आसपास की दोनों फैक्ट्रियों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

मामले की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। आग इतनी भीषण थी कि 10 से अधिक गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद आग लगने के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Breaking News National News and Politics