Nepal Landslide : पूर्वी नेपाल में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन,  एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, यातायात भी हुए प्रभावित

Nepal Landslide : पूर्वी नेपाल में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, यातायात भी हुए प्रभावित

Nepal Landslide

पूर्वी नेपाल के तापलेजंग जिले में गुरुवार की रात लगातार हुए बारिश के कारण भूस्खलन में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी काठमांडू से करीब 580 किलोमीटर दूर तापलेजंग जिले के फत्तांगलुंग ग्रामीण नगर पालिका-2, तिंगडू में एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं जिसके कारण उनमें बाढ़ आ गई है। जिसके चलते कई क्षेत्रों में पानी भर गया और भूस्खलन होने लगा। बताया जा रहा है कि नदी में आई बाढ़ के चलते सिन्सावा नदी में भूस्खलन भी हुआ है। ये नदी फक्तांगलुंग ग्रामीण नगर पालिका के प्रशासनिक केंद्र तापेथोक के पास बहती है।

जिसके कारण रात भर भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गये। कल लगातार बारिश हुई और भूस्खलन के कारण दो घर बह गए, इसलिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

read more – BALODABAZAR VIOLENCE : बालौदाबाजार में हुए हिंसात्मक घटना के लिए कांग्रेस के बाद बीजेपी ने बनाई जांच समिति, संयोजक बने दया दास बघेल, 7 दिनों में रिपोर्ट करेंगे जमा

Breaking News International News and Politics