Narayanpur Naxal IED Blast : बस्तर के नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट से ITBP के 2 जवान हुए घायल, एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी फोर्स

Narayanpur Naxal IED Blast : बस्तर के नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट से ITBP के 2 जवान हुए घायल, एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी फोर्स

Narayanpur Naxal IED Blast

नारायणपुर। छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में IED की चपेट में आने से ITBP के 2 जवान घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है, जिनका नारायणपुर में ही उपचार चल रहा है। यह पूरा मामला जिले के कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ITBP के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे, इसी बीच 2 जवानों का पैर नक्सलियों द्वारा लगाई गई प्रेशर IED पर आ गया जिसके कारण यह धमाका हो गया।

खबरों के मुताबिक ITPB की 53वीं बटालियन के जवान नक्सल प्रभावित इलाके कुतुल और मोहंदी के बीच जंगलों में एरिया डोमिनेशन में निकले थे। यह क्षेत्र नक्सलियों के प्रभाव वाले हैं। जहां नक्सलियों ने पहले से ही कुतुल गांव के पास IED प्लांट कर रखी थी।

Narayanpur Naxal IED Blast

जहां आज सुबह करीब 6:30 बजे जवान इस इलाके में सर्चिंग के लिए आये थे। उसी दौरान AC धर्मेंद्र और कांस्टेबल नारद कुमार का पैर नक्सलियों की लगाई IED पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। दोनों जवानों जख्मी हो गए हैं।

जिन्हें इलाज लिए नारायणपुर के अस्पताल ले जाया गया। दोनों की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। सूत्रों के मुताबिक अब भी इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

read more – NEPAL LANDSLIDE : पूर्वी नेपाल में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, यातायात भी हुए प्रभावित

Breaking News News and Politics राज्य खबर