Balodabazar Violence : बालौदाबाजार में हुए हिंसात्मक घटना के लिए कांग्रेस के बाद बीजेपी ने बनाई  जांच समिति, संयोजक बने दया दास बघेल, 7 दिनों में रिपोर्ट करेंगे जमा

Balodabazar Violence : बालौदाबाजार में हुए हिंसात्मक घटना के लिए कांग्रेस के बाद बीजेपी ने बनाई जांच समिति, संयोजक बने दया दास बघेल, 7 दिनों में रिपोर्ट करेंगे जमा

Balodabazar Violence

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए हिंसात्मक घटना के लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी बलौदाबाजार हिंसा मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इस समिति का गठन किया है। जिसका नेतृत्व कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल करेंगे।

 

read more – KUWAIT FIRE INCIDENT : कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों के शव लेकर एयरक्राफ्ट पंहुचा कोच्चि, एयरपोर्ट पर ही दी गई श्रद्धांजलि

जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। सभी तथ्यों की जांच के बाद जांच समिति 7 दिन में अपनी रिपोर्ट बना कर पेश करेगी।

बलौदाबाजार हिंसा में भाजपा ने जिन 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है, उसमें कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल को संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही बलौदा बाजार विधायक और मंत्री टंक राम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, अनुसूचित जाती मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजना साहू को समिति का सदस्य बनाया गया है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर