Baloda Bazar Violence : बलौदा बाजार हिंसा पर सरकार ने किया जांच आयोग का गठन, 6 बिंदुओं पर जांच के आदेश जारी

Baloda Bazar Violence : बलौदा बाजार हिंसा पर सरकार ने किया जांच आयोग का गठन, 6 बिंदुओं पर जांच के आदेश जारी

Baloda Bazar Violence

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार बलौदा बाजार हिंसा मामले में सख्त नजर आ रही है। बीते दो दिन पहले ही सरकार ने बलौदा बाजार एसपी और कलेक्टर का ट्रांसफर किया था और अब सरकार ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिलने पर भी यथोचित कार्रवाई नहीं करने पर तत्कालीन एसपी-कलेक्टर पर यह कार्रवाई की गई है।

read more – AMBIKAPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी-निजी अस्पतालों में फोटो-वीडियो बनाने पर लगा रोक, मरीज की निजता भंग न हो इसके लिए सरकार ने बरती सख्ती

इसके अलावा सरकार ने जैतखाम क्षतिग्रस्त होने के मामले की जांच के लिए एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है। सेवानृवित्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की अध्यक्षता में गठित यह जांच आयोग छह बिंदुओं पर इस मामले की जांच करेगा।

Baloda Bazar Violence

बलौदा बाजार हिंसा मामले में अधिकारियों पर एक्शन के अलावा विष्णुदेव सरकार ने जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग हिंसा मामले में 6 बिंदुओं पर जांच करेगा। इसके लिए सरकार ने जांच आयोग को शासन के सामने रिपोर्ट पेश करने के लिए 3 महीने का समय दिया है।

  • 15 व 16 मई 2024 की मध्यरात्रि को जिला बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम महकोनी, अमरगुफा में स्थित जैतखाम को क्षत्रिग्रस्त किए जाने संबंधी घटना कैसे घटित हुई।
  • वह कौन सी परिस्थितियाँ थी अथवा कौन से कारण थे, जिनके फलस्वरूप घटना घटित हुई।
  • उक्त घटना हेतु कौन-कौन व्यक्ति जिम्मेदार हैं।
  • घटना के पूर्व, घटना के दौरान एवं घटना के उपरांत ऐसे अन्य मुद्दे, जो घटना से संबंधित हो ।
  • भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस हेतु सुरक्षा एवं प्रशासकीय कदम उठाये जाने के संबंध में सुझाव एवं उपाय ।
  • अन्य ऐसे महत्वपूर्ण बिन्दु जो जॉच आयोग शासन के संज्ञान में लाना चाहे।
Breaking News News and Politics राज्य खबर