Parliament Session 2024
नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने जा रहा है जो 3 जुलाई तक चलेगा।
इस दौरान लोकसभा का अध्यक्ष का चुनाव होगा, नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे और सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति अभिभाषण देंगी। इसके साथ ही राज्यसभा का 264वां सत्र भी 27 जून से शुरू होकर 3 जुलाई को खत्म होगा।
Parliament Session 2024
यह 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद पहला संसद सत्र होगा, जिसमें भाजपा कम बहुमत दल के साथ सत्ता में वापस आई। सत्र के पहले तीन दिनों में नवनिर्वाचित नेता शपथ लेने के बाद लोकसभा की सदस्यता की पुष्टि करेंगे और सदन के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक नई लोकसभा का सत्र शुरू होने के बाद पहले दो दिन यानी 24 और 25 जून को सांसद सदस्यता की शपथ लेंगे। सांसदों का शपथ ग्रहण संपन्न हो जाने के बाद सदन नए अध्यक्ष का चयन किया जायेगा। विपक्ष, सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष के चयन के सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है तो फिर चुनाव की नौबत नहीं आएगी।
Parliament Session 2024
लेकिन अगर विपक्ष अपनी तरफ से भी उम्मीदवार खड़ा करता है तो फिर 26 जून को लोकसभा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सदन में वोटिंग हो सकती है। दोनों ही सूरतों में लोकसभा के नए अध्यक्ष 26 जून को अपना कार्यभार संभाल लेंगे। इसके बाद 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी।

