Oath Ceremony : ओडिशा के नए मुख्यमंत्री माझी का आज होगा शपथ ग्रहण समारोह, 25 साल बाद होगी बीजेपी के माझी युग की शुरुआत,  PM मोदी होंगे शामिल

Oath Ceremony : ओडिशा के नए मुख्यमंत्री माझी का आज होगा शपथ ग्रहण समारोह, 25 साल बाद होगी बीजेपी के माझी युग की शुरुआत, PM मोदी होंगे शामिल

Oath Ceremony

भुवनेश्वर। भाजपा सरकार 25 साल बाद ओडिशा में अपनी भाजपा की पहली बार सरकार बनाने जा रही है। क्योंझर से विधायक मोहन चरण माझी भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आज यानी 12 जून बुधवार शपथ ग्रहण लेंगे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ ग्रहण करेंगे।

 

read more – GANGOTRI NATIONAL HIGHWAY BUS ACCIDENT : उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर 20 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 1 महिला की मौत, 20 से अधिक घायल

माझी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए PM नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 बजे समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में होना है । ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और जानी-मानी हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।

Oath Ceremony

बता दें कि ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ऑब्जर्वर के रूप में भेजा गया था। मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन माझी के नाम की घोषणा की।

मोहन चरण माझी चार बार के विधायक रहे हैं। पहली बार वर्ष 2000 में क्योंझर विधानसभा सीट से जीत कर विधायक बने थे। इसके बाद 2004, 2019 और अब 2024 में भी वे क्योंझर सीट से जीते हैं। राजनीति में आने से पहले मोहन चरण माझी एक शिक्षक थे।

Oath Ceremony

उन्होंने आरएसएस की शैक्षणिक इकाई सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक की नौकरी की। माझी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1997 में की थी। माझी 1997 से लेकर साल 2000 तक सरपंच रहे। इसके बाद साल 2000 में माझी क्योंझर से पहली बार विधायक बने थे।

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पहला निमंत्रण कार्ड पुरी में भगवान जगन्नाथ को समर्पित किया है। निर्वाचित विधायकों का एक समूह एक कार्ड, दो नारियल, सुपारी और चावल लेकर पुरी के जगन्नाथ मंदिर गए और भगवान को समारोह में आमंत्रित किया। इस दौरान ओडिशा सरकार में डिप्टी सीएम बनने जा रहीं प्रवति परीडा के साथ पृथ्वीराज हरिचंदन, आश्रित पटनायक और इरासिस आचार्य समेत अन्य बीजेपी नेता मौजूद थे।

Breaking News National News and Politics