Gangotri National Highway bus accident : उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर 20 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 1 महिला की मौत, 20 से अधिक घायल

Gangotri National Highway bus accident : उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर 20 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 1 महिला की मौत, 20 से अधिक घायल

Gangotri National Highway bus accident

गंगनानी। उत्तराखंड में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस का मंगलवार की रात गंगनानी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से बस करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गयी।

बस में लगभग 27 लोग सवार थे, जिसमें से 21 को बाहर निकाल लिया गया है। 20 से अधिक यात्री घायल हैं, जिनमें तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम ने बस में से घायलों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की रेस्क्यू किया।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हुआ। बस गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही थी। गंगनानी के पास चालक ने एकदम कंट्रोल खो दिया। हादसे के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के अलावा पुलिस और वन विभाग के कर्मी पहुंची। वहीं, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी और राजस्व विभाग की टीमों ने भी मोर्चा संभाल लिया। गंगनानी और हर्षिल से भी मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हैं।

Gangotri National Highway bus accident

गंगनानी चौकी इंचार्ज हरिमोहन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनको हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे मौके पर आए। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि डॉक्टरों की टीमें घायलों के इलाज में जुटी हैं। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

Breaking News National News and Politics