Site icon AB News.Press

Andhra CM Oath Ceremony : चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ग्रहण किये चंद्राबाबू नायडू, पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम, पीएम मोदी ने बधाई

Andhra CM Oath Ceremony

आंध्र प्रदेश में चंद्राबाबू नायडू ने आज चौथी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की। विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, तेलंगाना बीजेपी के नेता जी.किशन रेड्डी, रामदास अठावले, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू , नितिन गडकरी, अनुप्रिया पटेल और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा एक्टर चिरंजीव, रजनीकांत शामिल हुए।

read more – PARLIAMENT SESSION 2024 : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से होगा शुरू, 26 जून को चुना जा सकता है लोकसभा अध्यक्ष, शपथ ग्रहण करेंगे नए सांसद

सबसे पहले चंद्राबाबू नायडू ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण ने शपथ ली। पवन कल्याण आंध्र के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। नायडू मंत्रिमंडल में तेलगूदेशम के 21, जनसेना पार्टी के 3 और बीजेपी के एक मंत्री बनाए गए हैं। चंद्राबाबू की सरकार में उनके बेटे नारा लोकेश भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

Andhra CM Oath Ceremony

तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वे राज्य की चौथी बार कमान संभालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आंध्र में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे। इसमें TDP के 20, जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं। एक पद खाली रखा गया है।

पवन कल्याण के भाई मेगास्टार चिरंजीवी और कोनिडेला नागेंद्रबाबू भी फिल्म अभिनेता हैं। पवन कल्याण ने 1996 में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने तेलुगू के अलावे कई अन्य भाषाओं में भी सुपर हिट फिल्में दी हैं। पवन ने 2008 में राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने अपने भाई चिरंजीवी द्वारा स्थापित प्रजा राज्यम पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किये।

Andhra CM Oath Ceremony

चंद्रबाबू नायडू ने NDA विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए ‘आश्वासन’ दिया गया है। उन्होंने संकल्प जताया कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना को पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक उन्नत विशेष शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। टीडीपी प्रमुख ने हाल के चुनावों के बारे में एनडीए की भारी जीत को अभूतपूर्व बताया। नायडू के अनुसार, उन्होंने पहले भी कई चुनावों की समीक्षा की है, लेकिन 2024 के चुनावों ने उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि दी है।

read more – DODA TERRORIST ATTACK : जम्मू-कश्मीर में रियासी और कठुआ के बाद अब डोडा में सेना की चौकी पर आतंकवादियों का हमला, 1 आतंकवादी ढेर, 5 जवान और एक पुलिस अफसर घायल

Exit mobile version