Site icon AB News.Press

Naina Devi Temple : उत्तराखंड में चार धामों के बाद अब नैनीताल के माँ नैना देवी मंदिर में भी रील बनाने पर लगा प्रतिबंध, कपड़ों के लिए भी जारी हुए निर्देश

Naina Devi Temple

नैनीताल। उत्तराखंड के चार धामों के बाद अब नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर में भी रील बनाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गयी है। मंदिर प्रबंधन की तरफ से साफ किया है कि मंदिर परिसर के अंदर रील्स बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन ने दिशा निर्देश जारी कर मंदिर आने वाले भक्तों को मर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

तो वही नैनीताल शहर में स्थिति नैनी देवी मंदिर का संचालन करने वाले उदय ट्रस्ट प्रबंधन के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह ने नए नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मां नैना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में शुमार है। यहां देश भर के कोने-कोने से भक्त माता नैना देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने आते हैं।

Naina Devi Temple

ऐसे में मंदिर आने वाले भक्तों और पर्यटक कभी-कभी रील्स बनाते है, जिस पर मंदिर प्रबंधन द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर आने वाले भक्तों से अपील की गयी है कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप कपड़े पहन कर मंदिर में प्रवेश करें।

तो वही मंदिर का संचालन करने वाले अमर उदय ट्रस्ट प्रबंधन के प्रवक्ता शैलेंद्र मेलकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों एक महिला द्वारा मंदिर परिसर में आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया, जिससे हजारों लाखों भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसको देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में रील्स बनाने के फैसले पर रोक लगा दी है।

आगे उन्होंने कहा कि अगर मंदिर परिसर में किसी भी भक्त या पर्यटक को रील बनाता हुआ पाया जाएगा तो उसका मोबाइल जब्त कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read more – BALODA BAZAR PROTEST : बलौदाबाजार में कलेक्ट्रेट और SP ऑफिस में आगजनी धटना के बाद जिले में धारा 144 लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Exit mobile version