Mandsaur News
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर के खानपुरा स्थित नारायण नगर में आज सुबह एक विवाद सामने आया है। यहां दो पक्ष महिला पर कमेंट को लेकर इतने भिड़े की दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार तक चले। मारपीट का पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गया।
Mandsaur News
तस्वीर मंदसौर शहर के खानपुरा के नारायण नगर का है यहां आज सुबह आमने – सामने रहने वाले दो परिवारों के बीच महिला पर कमेंट को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार तक चले। हंगामा बढ़ता देख पड़ोसीयो ने आकर बीच बचाव किया , जिसके बाद मामला शांत हुआ।
ईधर दोनों पक्ष शहर कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। शहर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया की दोनों पक्षो के दो- दो लोगो पर शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु की गई।

