Site icon AB News.Press

Monsoon In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा में झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दी दस्तक, अगले 3 दिन में रायपुर पहुंचने की संभावना

Monsoon In Chhattisgarh

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री का ऐलान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तारीख से पांच दिन पहले ही सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। सामान्यत: बस्तर में मानसून की एंट्री 10 जून तक होती रही है। तो वही राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के लिए अभी कुछ दिनों तक इंतजार करना होगा। क्योंकि मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल सिस्टम नहीं बना है। जिसके बाद लोगों को गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत भी मिलेगी।

read more – CG POLICE NAXAL ENCOUNTER : सुरक्षा बलो को मिली बड़ी सफलता, हमले में मारे गए 46 लाख रुपये के 6 इनामी नक्सली, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत महसूस की जा रही थी। अभी राज्य का सर्वाधिक तापमान 42-43 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। रायपुर में मानसून आने की सामान्य तिथि 16 जून की जताई गई है। इस बार भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार और एक्टिविटी को देखते हुए उसके सामान्य तिथि के आसपास ही रायपुर पहुंचने के आसार हैं। पिछले साल रायपुर में मानसून की इंट्री 23 जून को हुई थी। आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी गायत्री वानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच चुका है। अब आगे चलकर यह रायपुर और पूरे प्रदेश में पहुंचेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है । रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जून तक थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी में गिरावट देखने को मिलेगी।

Exit mobile version