Site icon AB News.Press

Chhattisgarh News : ड्राइवर की लापरवाही से हुआ भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 3 की मौत, 40 से अधिक घायल, सीएम ने भेजी विधायकों की टीम

Chhattisgarh News

रायपुर। जम्मू कटरा से माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए है। मरने वालों में मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसा एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र का है। इस हादसे पर सीएम साय ने दुख जताया है।

read more – MONSOON IN CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ के सुकमा में झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दी दस्तक, अगले 3 दिन में रायपुर पहुंचने की संभावना

यह घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा कि चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर कर पलट गई। बस में 65 श्रद्धालु सवार थे। सभी वैष्णोदेवी के दर्शन कर वृंदावन पहुंचे थे। वहां से दर्शन के बाद प्रयागराज होते हुए छत्तीसगढ़ लौटने वाले थे। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। उनमें चीखपुकार मच गई। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस की टीम पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने एक्स पर लिखा-“छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है। बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है, घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version