CG NEWS : कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा में हैंडपंप में पानी पी रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

CG NEWS : कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा में हैंडपंप में पानी पी रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

CG NEWS

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जा धानी कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम बर्रा चिकनी पारा में एक जंगली भालू ने यहॉ के ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से हमला हो गया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल को 108 की टीम ने प्राथमिक उपचार के लिए हास्पिटल पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बर्रा चिकनी पारा निवासी शिवनारायण, पिता सहदेव 45 वर्ष हसदेवा गांव गया हुआ था। वापसी के वक्त गांव के नाले के पर स्थित बोरिंग में पानी पीने के लिए रुक गया। इसी दौरान जंगल की ओर से आये एक भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया।

भालू के हमले से उनके सिर और दाएं हाथ पर गंभीर चोटें आई है। किसी तरह वह भालू को भगाने में कामयाब रहें और इसकी सूचना 108 की दी। सूचना मिलते ही 108 के पायलट श्रीपाल साहू और ईएमटी पवन दास महंत तुरंत घटना स्थल पर पहुंचें और गंभीर रूप से घायल शिव नारायण को उपचार करते हुए सीएचसी कटघोरा लेकर गए।

यहां डाक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए घायल शिव नारायण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन ग्रामीण का घर मुख्य सड़क से दूर था, जिसके बाद डायल 112 में पदस्थ जवान रामसिंह श्याम और चालक नीरज पांडेय ने वाहन को वहीं खड़ा कर खेत और पगडंडी मार्ग से ग्रामीण के घर पहुंचे। ग्रामीण घायल अवस्था में दर्द से कराह रहा था,जिसे तत्काल चारपाई में उठाकर वाहन तक लाया गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, उसका इलाज जारी है।

read more – CWC MEETING : आज दिल्ली में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की होगी बैठक, लोकसभा चुनाव के परिणाम की होगी समीक्षा, मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे बैठक की अध्यक्षता

Breaking News News and Politics राज्य खबर