Site icon AB News.Press

Pushpa’s Style Smuggling: फिल्म पुष्पा की तर्ज पर चंदन की तस्करी , मध्य प्रदेश पुलिस ने बरामद किया 60 लाख का रक्त चंदन

फाइल फोटो

फाइल फोटो

Pushpa’s Style Smuggling

‘झुकेगा नहीं साला’ फिल्म पुष्पा का ये डायलॉग और उसका स्टाइल हर किसी ने कॉपी किया। इतना ही नहीं फिल्म को देखकर कुछ तस्करों ने उसी स्टाइल को अपनाया लेकिन ये मंदसौर पुलिस के आगे पुष्पा जैसे तस्करों को झुकना पड़ा। पढ़िए पूरी कहानी।

मंदसौर : मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने फिल्म पुष्पा की तर्ज पर चंदन की तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफतार किया है। बदमाश ट्रक में स्कीम लगाकर आंध्रप्रदेश से अवैध चंदन लकड़ी भरकर मंदसोर ला रहे थे, लेकिन एमपी पुलिस के आगे पुष्पा को झुकना पड़ा।

दरअसल महू नीमच हाईवे पर एमपी के मंदसोर की दलोदा थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली। खबर थी कि फिल्म पुष्पा के स्टाइल में ट्रक से तस्करी हो रही है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को रोक कर तलाशी ली और फिर ट्रक में स्कीम लगाकर रखी 12 क्विंटल 41 नग 60 लाख रुपए कीमत की अवैध लाल चंदन की लकड़ियां बरामद का ली गई।

पुलिस अवैध चंदन सहित ट्रक और ट्रक चालक और उसके साथी को थाने लाई यहां पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया की यह अवैध लाल चंदन की लकड़ियां आंध्रप्रदेश से मंदसोर लेकर आ रहे थे।

बताया जा रहा है की आरोपीयों ने पहले पुष्पा फिल्म देखी और फिर तस्करी की इस वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। हालांकि मंदसौर में पुष्पा राज का फिल्मी स्टाइल फैल हो गया। उसे पुलिस के आगे झूकना पड़ा।

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक अनवर पठान और साथी दाउद पठान को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस ने वन अधिनियम 1927 की धारा 26, 33, 42, मध्यप्रदेश के तहत पंजीबद्ध किया गया।

Exit mobile version