NDA Meeting Updates : आज 11 बजे संसद में NDA की बैठक में गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है दावा, मंत्रालयों के बंटवारे पर होगी चर्चा

NDA Meeting Updates : आज 11 बजे संसद में NDA की बैठक में गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है दावा, मंत्रालयों के बंटवारे पर होगी चर्चा

NDA Meeting Updates

नई दिल्ली। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की विभिन्न दलों की संसदीय बैठक शुक्रवार यानी कि आज सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होनी है। इसमें सांसदों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर मंथन किया जायेगा। इसके बाद एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुनाव जाएगा। जिसके बाद एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज ही NDA की सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। जिसके बाद येड़ा माना जा रहा है कि 9 तारीख को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। NDA की पहली बैठक 5 जून को पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई थी।

READ MORE – CG MONSOON UPDATE : छत्तीसगढ़ प्रदेश में जल्द ही हो सकती है मानसून की एंट्री, मुंगेली में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है, कई जिलों ने बदला मौसम का मिजाज

NDA Meeting Updates

एक घंटे चली इस बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल हुए थे। सभी ने मोदी को NDA का नेता चुना था। लेकिन आज होने वाली संसदीय दल की बैठक में मोदी का आधिकारिक रूप से NDA का नेता चुना जाएगा।

BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 292 सीटों पर जीत हासिल कर अपना परचम लहराया हैं। तो वही BJP अपने दम पर बहुमत हासिल करने का जादू नहीं चला पाई। बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें कम हैं। नतीजन बीजेपी को 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। NDA गठबंधन में भाजपा के अलावा अन्य 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद शामिल हैं। तो वही विपक्षी INDIA ब्लॉक ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है।

मोदी ने बुधवार को ही राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा था। जहा राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी। हालांकि, नई सरकार के गठन तक मोदी कार्यवाहक प्रधानमंत्री हैं।

NDA Meeting Updates

आज अजित पवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होगी अलग से बैठक
  • बैठक में लोकसभा में NCP के प्रदर्शन पर चर्चा होगी
  • आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई रणनीति तय की जाएगी
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन होगा इस पर NCP चर्चा करेगी और नाम तय करेगी
  • NCP की ओर से मंत्री पद के लिए प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नाम पर चर्चा होगी

READ MORE – SARGUJA CRIME NEWS : सरगुजा के सूने मकान से चोरी किया गया 10 तोले के सोने-चांदी के जेवर बिलासपुर में गिरवी रख लिया बैंक से लोन, ICICI बैंक जांच के दायरे में

Breaking News National News and Politics