NDA Meeting Live
नई दिल्ली। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक आज के सेंट्रल हॉल में हो रही है। इस बैठक में सांसदों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में बैठक आरंभ हुई। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज ही NDA की सरकार बनाने का दावा पेश किया जायेगा।
जिसके बाद 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। बता दें कि NDA को इस बार 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है। आज बैठक में संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद TDP अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे।
NDA Meeting Live
नरेंद्र मोदी आगामी 9 जून को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राष्ट्रपति भवन में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई खास लोगों को न्योता भेजा जा रहा है। जिसमे सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूर, वंदे भारत और मेट्रो में काम कर रहे रेलवे के कर्मचारियों को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। वहीं ट्रांसजेंडर्स, स्वच्छता कार्यकर्ता ,केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
इसके साथ ही विकसित भारत के एंबेसडरों को निमंत्रित किया जाएगा, शपथ ग्रहण समारोह के लिए आठ हज़ार से भी अधिक लोगों की व्यवस्था की जा रही है। तो वही बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के सप्ताहांत में होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की संभावना है।
READ MORE – HAJJ YATRA 2024 : आज से शुरू हुआ हज का पवित्र महीना, बाड़मेर से कई जायरीन हज के लिए रवाना

