Narayanpur Naxal Attack : नारायणपुर के सुरक्षाबल के इरकभट्ठी कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, दागे 4 BGL, सर्च ऑपरेशन जारी

Narayanpur Naxal Attack : नारायणपुर के सुरक्षाबल के इरकभट्ठी कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, दागे 4 BGL, सर्च ऑपरेशन जारी

Narayanpur Naxal Attack

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। यहां कोहकामेटा इलाके में बने इराकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने कैंप पर कुल 4 BGL हमला किये हैं। जिसमें से सिर्फ एक ही BGL फटा। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। फिलहाल कैंप के सभी जवान सुरक्षित हैं। हमले में किसे के हताहत होने की खबर नहीं है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

READ MORE – HAJJ YATRA 2024 : आज से शुरू हुआ हज का पवित्र महीना, बाड़मेर से कई जायरीन हज के लिए रवाना

Narayanpur Naxal Attack

मिली जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार बढ़ते विकास कार्यों से नक्सली बौखलाए हुए है। हाल ही में सुरक्षाबलों का संयुक्त कैंप अबूझमाड़ के इरकभट्टी में स्थापित किया गया है। बुधवार की आधी रात नक्सलियों ने जंगल की तरफ से कैंप पर एक के बाद एक 4 देसी BGL दागे। इसमें एक तो मौके पर ही फट गया। बाकी नहीं फटे।

खबरों के मुताबिक नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ में लगातार नक्सल गतिविधियां देखने को मिल रही है। बीते दिनों इस क्षेत्र में पुलिस जवानों ने नक्सल विरोधी ऑपरेशन करके नक्सलियों पर हमला किया था। यहां लगातार हो रहे विकास कार्यों से भी नक्सली बौखलाए हुए हैं।

इरकभट्टी से कुतुल तक पक्की सड़क व सभी नालों में पुल- पुलिया का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। साथ ही नियद नेल्लानार योजना के तहत सभी कैंपो के करीब 5 गांवों को सभी सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता के साथ लाभ मिल रहा है, जिससे नक्सल संगठन कमजोर हो रहा है। इससे बौखलाए नक्सली अब जवानों को निशाना बनाने की फिराक में हैं।

READ MORE – PARLIAMENT SECURITY BREACH : नई संसद भवन की सुरक्षा में लगी सेंध, फर्जी आधार कार्ड दिखाकर घुसने की कोशिश करने वाले 3 मजदूरों को CISF ने किया गिरफ्तार

News and Politics राज्य खबर