Hajj Yatra 2024
सऊदी अरब के मक्का मदीना जाना हर मुसलमान का सपना होता है। हर साल लाखों की संख्या में देशभर के मुसलमान वहां ज़ियारत करने जाते हैं। सऊदी अरब में आज से हज का पवित्र महीना शुरू हो गया। इसी के साथ हज पर जाने वाले जायरीनों ने तैयारियां भी शुरू कर दी। क्योंकि इस साल हज यात्रा 14 जून से शुरू हो रही है।

इस्लामी कैलेंडर का 12वां और आखिरी महीने धू अल-हिज्जा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। आप को बता दें कि हज इस्लाम के पांच बुनियादी उसूलों में से एक है। हज सफर के लिए पश्चिम सरहद पर बसे बाड़मेर से भी एक दर्जन जायरीन हज के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर हज पर जाने वाले यात्रियों के रिश्तेदार और परिचित के अलावे शहर के लोग भी मौजूद रहे।
बता दें कि हर मुसलमान के लिए जीवन में कम से कम एक बार हज यात्रा करना अनिवार्य बताया गया है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सऊदी हज और उमराह मंत्री तौफीक अल-रबिया ने कहा कि “इस साल के हज के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से लगभग 1.2 मिलियन (12 लाख) तीर्थयात्री” पहले ही ज़ियारत करने सऊदी अरब पहुंच चुके हैं।

