Site icon AB News.Press

Rajgarh Bus Accident : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में यात्रियों से भरी बस पुल से पलटी, 3 लोगो की मौत, कई घायल

Rajgarh Bus Accident

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दो दिनों में यह दूसरा दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां मंगलवार की रात यात्रियों से भरी बस के पुल पर पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों को एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

वहीं हादसे का पता चलते ही, घटना की जानकारी लगने के बाद राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

read more – CG WEATHER UPDATE : राजधानी सहित इन जिलों में अगले 3 घंटे में अंधड़-बारिश होने की संभावना, गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

खबरों से मिली जनकारी के अनुसार एमआर ट्रेवल्स की यह स्लीपर बस राजधानी भोपाल से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में राजगढ़ में NH-52 पर नेवज नदी की बड़े पुल घाटी पर यह हादसा हो गया। यह हादसा रात करीब 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

Rajgarh Bus Accident

बस में 40 यात्री सवार थे जिसमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। अचानक से तेजी से ब्रेक लगाने से बस पलटी खा गई ओर इस दौरान बस के नीचे चार से पांच लोग दब गए। एक व्यक्ति की मौत की सूचना भी है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

राजगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जीत के बाद जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न मनाया जा रहा था। इसी बीच घटना की जानकारी लगने पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, नवनिर्वाचित सांसद रोडमल नागर, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

read more – MODI CABINET MEETING : आज होगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, NDA 290 पार लेकिन BJP को बहुमत नहीं, I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक आज

Exit mobile version