Kawardha News : कवर्धा जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान हुई जच्चा-बच्चा की मौत, मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा

Kawardha News : कवर्धा जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान हुई जच्चा-बच्चा की मौत, मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा

Kawardha News

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान एक महिला और उसके बच्चे की मौत की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक महिला बैगा बाहुल्य क्षेत्र आगरपनी की रहने वाली थी। वहीं मृतका के परिजनों ने डॉक्टरकी लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत होने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह एक महीने में जिला अस्पताल का तीसरा मामला है जहां अब तक तीन जच्चा-बच्चा की लापरवाही के कारण मौत हो चुकी है।

Kawardha News

ये तीनों परिवार विशेष संरक्षित जाति के लोग है। यह पूरा मामला का बोड़ला के मुरवाही गांव का है। वहीं परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।

एक गर्भवती महिला को उसके परिजनों ने प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा और दोनों की ही मौत हो गई।

read more – CHHATTISGARH CHUNAV RESULT : छत्तीसगढ़ में फिर एक बार सीटों 10 पर बीजेपी की जीत, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट, देखिये किस प्रत्याशी की मिले कितने वोट

Breaking News News and Politics राज्य खबर