UP LOK SABHA ELECTION RESULT 2024 : इंडिया गठबंधन का जबरदस्त प्रदर्शन, वाराणसी सीट से पीएम मोदी 6 हजार वोटों से पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय आगे, राहुल गांधी दोनों सीटों पर आगे

UP LOK SABHA ELECTION RESULT 2024 : इंडिया गठबंधन का जबरदस्त प्रदर्शन, वाराणसी सीट से पीएम मोदी 6 हजार वोटों से पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय आगे, राहुल गांधी दोनों सीटों पर आगे

UP LOK SABHA ELECTION RESULT 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान पूरा होने के बाद आज मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है। यूपी की 80 सीट पर 821 प्रत्याशी हैं। जिनमें पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेताओ की किस्मत का फैसला आज होने वाला है।

पीएम मोदी अपने वाराणसी सीट पर 6 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय आगे चल रहे हैं। वहीं राहुल गांधी अपने दोनों सीट वायनाड और रायबरेली से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन एनडीए को टक्कर दे रही है। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों समान रूप से 244-244 सीटों पर बराबर चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन एनडीए को टक्कर दे रही है।

वही रायबरेली में कांग्रेस के राहुल गांधी 16 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। तो मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी 32 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, बनारस से पीएम मोदी पीछे चल रहे हैं। यहां पर अजय राय 300 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Breaking News National News and Politics