Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर अब तक बीजेपी 10 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे

Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर अब तक बीजेपी 10 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे

Raipur Breaking

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज मंगलवार को सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई। अब तक के रुझानों में भाजपा 11 सीटों पर आगे चल रही है। कोरबा से ज्योत्सना महंत आगे हैं। वहीं राजनांदगांव से पूर्व CM भूपेश बघेल फिर पीछे हो गए हैं।

  • रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 62608 मतों से आगे, दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 59204 मतों से आगे,
  • राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी संतोष पाण्डेय 5059 मतों से आगे,
  • बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 9844 मतों से आगे,
  • रायगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 56767 मतों से आगे,
  • बस्तर से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप 1241 मतों से आगे,
  • कांकेर से बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग 12274 मतों से आगे,
  • महासमुंद से बीजेपी प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 1727 मतों आगे,
  • कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 5941 मतों से आगे,
  • जांजगीर से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 26330 मतों से आगे,
  • सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज 16572 मतों से अभी तक आगे बताये जा रहे है।

मतगणना स्थल पर ये चीजें बैन

  • कैल्कुलेटर
  • लैपटॉप
  • आई-पैड
  • मोबाइल
  • कैमरा
  • स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण
  • पान
  • बीड़ी
  • सिगरेट
  • गुटखा और अन्य मादक पदार्थ
Breaking News News and Politics राज्य खबर