RAJGARH Road ACCIDENT : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए हादसे में 13 लोगों की मौत, अन्य 40 घायल, ट्रैक्टर ड्राइवर नशे में धुत्त

RAJGARH Road ACCIDENT : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए हादसे में 13 लोगों की मौत, अन्य 40 घायल, ट्रैक्टर ड्राइवर नशे में धुत्त

RAJGARH Road ACCIDENT

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में विगत रात्रि भीषण सड़क हादसा में ट्रैक्टर टॉली के पलटने से 13 बारातियों की मौत हो गई है। तो वही हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से गंभीर रूप से 4 घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। मृतकों में 4 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। ट्रॉली में 70 बाराती थे। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे।

बाराती ट्रैक्टर ट्रॉली में राजस्थान के झालावाड़ जिले के गांव मोतीपूरा से राजगढ़ जिले के गांव कमालपुर आए थे। रास्ते में पीपलोदी के पास हादसे का शिकार हो गए। बारात में शामिल एक महिला का कहना हे कि ट्रैक्टर ड्राइवर शराब के नशे में था।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल एक महिला ने बताया कि रात्रि लगभग 9 बजे यह हादसा हुआ। महिला ने बताया की ट्रैक्टर चालक ने शराब पी रखी थी। और काफी साउंड में म्यूजिक चला कर वह नशे में गाने पर झूम रहा था कि तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया।

जिसके कारण ट्रैक्टर अनियत्रित होकर पलट गयी। ट्रॉली पूरी तरह से उल्टी गई थी और चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए थे। जिसमे लोग नीचे दब गए। ट्रॉली सीधी करने के लिए JCB बुलाई गई। हादसे का कारण ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है।

RAJGARH Road ACCIDENT

हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य मंत्री नारायण सिंह सहित कलेक्टर हर्ष दीक्षित घायलों से मिलने तत्काल अस्पताल पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हादसे पर शोक जताया।

वहीं हादसे का पता चलते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एक्स पर ट्वीट करके मरने वालों के प्रति संवेदना जताई।

 

Breaking News National News and Politics