Election Counting 2024 : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की त्रिस्तरीय सुरक्षा में होगी मतों की गणना, पहले पोस्टल बैलट की मतगणना उपरांत 30 मिनट बाद खुलेगी EVM

Election Counting 2024 : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की त्रिस्तरीय सुरक्षा में होगी मतों की गणना, पहले पोस्टल बैलट की मतगणना उपरांत 30 मिनट बाद खुलेगी EVM

Election Counting 2024

रायपुर। लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम कल यानी 4 जून मंगलवार को आ जायेंगे। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के मतों की गणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इससे पहले शनिवार को आए एग्जिट पोल के परिणाम को देख कर भाजपा में उत्साह का माहौल बना हुआ है। तो वहीं कांग्रेस ने इनको भ्रामक बताया है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के 220 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनके किस्मत का फैसला कल होने वाला है।

तो वही दूसरी ओर चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसमे बाहरी सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को दी गई है।

read more – ARVIND KEJRIWAL SURRENDER : तिहार जेल जाने से पहले भावुक दिखे अरविन्द केजरीवाल, माता-पिता का आशीर्वाद लेकर, राजघाट में बापू को दी श्रद्धांजलि, हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

Election Counting 2024

विधानसभावार के हर क्षेत्र में अलग-अलग राउंड में गिनती पूरी की जाएगी। गोपनीयता और पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग कड़े कदम उठा रहा है। आखरी परिणाम की घोषणा होने के पहले किसी भी तरह की लापरवाही होने पर सख्त कार्यवाही किया जायेगा। मतगणना में रूट डायवर्जन के साथ ही पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

मतगणना स्थल पर काउंटिंग एजेंट के प्रवेश के लिए चुनाव आयोग ने सुबह 7 बजे का समय निर्धारित किया है। सुरक्षा जांच के बाद ही काउंटिंग एजेंट, काउंटिंग के लिए तैनात कर्मचारी और अन्य अधिकारी प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना स्थल पर अधिकृत पासधारी की ही प्रवेश मान्य होगी। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक आवाजाही के लिए कॉरिडोर में बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए विधानसभावार मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। टेबल, बैठक व्यवस्था के साथ ही मतगणना कक्ष में व्यवस्थित तरीके से तार की जालियां और बाहर से बैरिकेड बनाए गए हैं।

इसके अलावा जगह-जगह पर पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। मतगणना कक्ष पर सुरक्षा के लिहाज से मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, माचिस, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट नही ले जाने पर प्रतिबन्ध किया गया है।

read more – TOLL TAX RATE NEWS : NHAI ने हाईवे पर सफर किया महंगा, एक्सप्रेसवे पर बढ़ाया पांच फीसदी टोल टैक्स, आज से लागू होंगी नई दरें

Breaking News News and Politics राज्य खबर