Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में नौपता की विदाई होते ही लोगो को भीषण गर्मी से मिली राहत, इन इलाकों में बारिश के आसार, प्रदेश में लू से अब तक 15 मौतें

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में नौपता की विदाई होते ही लोगो को भीषण गर्मी से मिली राहत, इन इलाकों में बारिश के आसार, प्रदेश में लू से अब तक 15 मौतें

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को नौतपा के आखिरी दिन मौसम ने करवट लिया है। जिसके बाद लोगो को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में बारिश हुई, तो रायपुर समेत आसपास के जिलों में तेज अंधड़ और बादल से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रात का तापमान पिछले 8 दिनों के मुकाबले थोड़ा कम रहा। प्रदेश में गर्मी और लू से अब तक 15 लोगो की जानें जा चुकी हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई राज्यों में सोमवार से अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ही बारिश का सिलसिला भी शुरू हो सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग में अंधड़ चलने और हल्की बारिश के आसार हैं। तो वही रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म तिल्दा रहा। यहां दिन का तापमान 45.5 डिग्री तक रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम रात का तापमान नारायणपुर में 25.6 डिग्री रहा।

Chhattisgarh Weather

तो वही मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम जिले में गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक इन क्षेत्रो के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं बताई गई है।

छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। केरल में 31 मई को मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन ये एक दिन पहले 30 मई को ही पहुंच गया। जिसके बाद मानसून तेजी से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है। 16 जून को सरगुजा में तो वहीं राजधानी रायपुर में 17 जून को मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिमी असम तक 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। सोमवार 3 जून से प्रदेश में बारिश की मात्रा और क्षेत्र दोनों बढ़ेगा।

read more – WEST BENGAL LOK SABHA ELECTION 2024 : पश्चिम बंगाल में दो मतदान केंद्रों पर आज फिर होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर