Site icon AB News.Press

Morena Liquor Shop : मुरैना में फ्री में शराब नहीं मिलने पर बदमाशों ने दुकान में की ताड़बतोड़ फायरिंग, वारदात CCTV में कैद

Morena Liquor Shop

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के हाथीगड्डा के पास अंग्रेजी शराब की दुकान पर शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे बाइक से आए तीन बदमाशों ने काउंटर में फायरिंग कर दी। सीसीटीवी फुटेज देख कर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि इन्हें किसी का ना तो खौफ है और न ही किसी का डर।मिली जानकारी के अन्जुसार इन बदमाशों ने शराब की दुकान से फ्री में शराब लेने की मांग की थी, जो पूरी नहीं होने पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जैसे तैसे दुकान में मौजूद सेल्समैन ने छिपकर अपनी जान बचाई।

read more – RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में यात्रियों से भरी चलती AC बस में लगी भीषण आग, बस जलकर हुयी खाक, देखिये धटना का खौफनाक मंजर, सभी यात्री सुरक्षित

जब बदमाशों ने फायरिंग की उस वक्त दुकान में चार कर्मचारी मौजूद थे। जिसके तीन लोगो ने फायरिंग के बाद जान बचाकर भागे। इसके बाद बदमाश ने दुकान के बाहर गाली-गलौज करते हुए भाग निकले। फायरिंग की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बतादें कि, जिले में बदमाश अवैध हथियारों से लगातार फायरिंग कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी है।

Exit mobile version