Mandsaur News
ब्यूरो न्यूज़, मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक फिजियोथेरेपीस्ट युवती ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी की इहलीला ही समाप्त कर ली। युवती के मौत को गले लगाने की असल वहज अपने प्रेमी से प्यार मे मिला धोका था। मृतका ने मरने से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट लिख कर अपनी इस्टाग्राम आइडी में पोस्ट किया था।

READ MORE – MANDSAUR NEWS : मंदसौर में विधायक दिलीप सिंह परिहार की गाड़ी ने बाईक को मारी टक्कर, महिला की मौत
जिसमे उसने प्रेमी से मिले धोखे का पुरा दर्द बयां किया। सुसाइड नोट में लिखा- अलविदा बकवास दुनिया और बकवास लोग। अलविदा मेरी जान.. ये जान तुझ पर कुर्बान। कहा था न तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा। आखिर तुमने मुझे मार ही डाला।

Mandsaur News
यह घटना एमपी के मंदसोर की है। यहां पिपलियामंडी नगर मे युवती की मौत के बाद परिजन भड़क गए। गुस्साए परिजनों ने गुरुवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम किया। परिजनो ने युवती की आत्महत्या के लिए उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी गिरफ्तारी और मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की। परिजनो ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती नर्सिंग का कोर्स पुरा कर चुकी थी। और अभी वह फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर रही थी। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में 2 पेज का लेटर लिखते हुए पिता से माफ़ी मांगी। वहीं, दूसरे लेटर में जितेंद्र नागदा पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया और तीसरी पोस्ट में प्रेमी युवक के साथ के 10 फोटो अपलोड किए। दोनों काफी समय से लिव-इन में रह रहे थे। लेकिन लड़के ने 5 महीने पहले किसी और से शादी कर ली।
Mandsaur News
जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। कुछ समय बाद जितेंद्र फिर लड़की से मिला। उसने कहा था कि परिवार के दबाव में आकर उसने शादी की है। प्रेमी ने विवाहित पत्नी को तलाक देकर युवती से शादी करने की बात कही थी। बीते सोमवार को दोनों घंटो साथ में रहे। लेकिन इसके बाद जितेन्द्र और उसके परिजनों का मृतका के परिवार वालो से विवाद होने लगा इस बीच युवती के प्रेमी ने फिर उससे शादी करने से मना कर दिया।
जिसके बाद खुद को प्यार मे धोखा मिलने के बाद युवती ने मौत को गले लगा लिया। मामले मे मंदसोर की पिपलिया मंडी थाना पुलिस ने बताया की लड़की के सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पुरे मामले की जांच मे जुट गई है।

