Mandsaur News : मंदसौर में विधायक दिलीप सिंह परिहार की गाड़ी ने बाईक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Mandsaur News : मंदसौर में विधायक दिलीप सिंह परिहार की गाड़ी ने बाईक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Mandsaur News

नीमच। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नीमच हाइवे मार्ग पर दलोदा के पास नीमच से भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार के परिवार जनो के वाहन ने एक बाईक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी‌। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, वहीं महिला का पति और दो मासुम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है।

read more – BALRAMPUR NEWS : बलरामपुर हॉस्पिटल में दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने वाले RHO का वीडियो वायरल, संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ ने किया निलंबित

जिन्हें उपचार के लिए मंदसोर जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची दलोदा थाना पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 31 मई शुक्रवार की सुबह करीब 7.30 बजे दलौदा थाना क्षेत्र के लखमाखेड़ी फंटे की है।

Mandsaur News

दुर्घटना में महिला प्रेमलता बाई उसका पति बाबूदास पिता विष्णुदास बैरागी के साथ 2 साल का बालक प्रवेश और 9 साल की बालिका वंशिका निवासी ग्राम बड़वन अपने गांव से लखमाखेड़ी बाहरवें के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लखमाखेड़ी फंटे पर बाइक सवार इस परिवार को नीमच से भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार के वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमे प्रेमलता बाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा-बेटी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मंदसौर पहुंचाया गया।

घटना की सुचना के बाद विधायक परिहार भी मंदसोर पहुंचे और घायलों का हाल जाना वहीं महिला की मौत पर दुःख वक्त किया। मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक ने बताया की उनका परिवार कार में सवार था ओर वे आगे दुसरे वाहन से इंदोर जा रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हुई हे। वही पुलिस का कहना है की दुर्घटना में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

read more – CYLINDER EXPLOSION : तिरुनेलवेली के समोसे की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, आग की लपटों से 6 लोग बुरी तरह झुलसे

Breaking News National News and Politics