Cylinder Explosion : तिरुनेलवेली के समोसे की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, आग की लपटों से 6 लोग बुरी तरह झुलसे

Cylinder Explosion : तिरुनेलवेली के समोसे की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, आग की लपटों से 6 लोग बुरी तरह झुलसे

Cylinder Explosion

तिरुनेलवेली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में एक समोसे की दुकान पर गुरुवार को अचानक गैस सिलेंडर फटने से भयानक आग लग गई। जिसमे 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए। तिरुनेलवेली नेल्लैयापर मंदिर तमिलनाडु के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।

read more – JAMMU AKHNOOR BUS ACCIDENT : जम्मू के अखनूर में तीर्थयात्रियों से भरी बस 150 फ़ीट गहरी खाई में गिरी, 22 लोगो की मौत, 69 घायल

मंदिर के पास के इलाके में एक समोसे की दुकान में गुरुवार की शाम अचानक गैस सिलेंडर फटने से बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शेख अली तिरुनेलवेली नॉर्थ कार रोड पर चाय की दुकान चलाते हैं।

Cylinder Explosion

इस दुकान में काम करने वाला मरियप्पन कल शाम (30 मई) समोसे बना रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में रिसाव होने के कारण यह हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के काम में जुट गयी।

इससे आग का प्रसार दूसरी दुकानों तक होने से रोका गया। तिरुनेलवेली टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

read more – BALRAMPUR NEWS : बलरामपुर हॉस्पिटल में दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने वाले RHO का वीडियो वायरल, संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ ने किया निलंबित

Breaking News National News and Politics