CG Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में 13 जून को होगी मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से प्रदेशवाशियो को मिलेगी राहत

CG Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में 13 जून को होगी मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से प्रदेशवाशियो को मिलेगी राहत

CG Monsoon Update

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में पिछले दिनों पद रहे भीषण गर्मी के कारण तापमान पिछले दिनों में ही 44 के पार पहुंच गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 47 से ऊपर है। कई इलाकों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी किया है। इस भीषण गर्मी के कारण लोगो को मानसून और झमाझम बारिश का इंतजार है।

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि प्री मानसून के तहत प्रदेश के कई इलाकों में जून के पहले सप्‍ताह में ही तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की गतिविधि लगातार जारी है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल बन रही हैं।

CG Monsoon Update

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मानसून 13 जून को जगदलपुर होते हुए छत्तीसगढ़ प्रवेश करेगा। इसी के साथ ही हीटवेव का असर कम हो जाएगा। हालांकि तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं हवा की गति कम हो जाएगी। इससे लू के थपेड़ों से काफी राहत मिलेगी। रायपुर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सबसे गर्म रायगढ़ 46.7 और बलरामपुर में 45.6 डिग्री तापमान रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। देश में मानसून की एंट्री केरल हो गई है। केरल में लोगों को इस बारिश की शुरुआत से भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। इसके अलावा केरल में मानसून आने से झारखंड की राजधानी रांची में भी मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। यह देखा जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में मानसून प्रवेश छह दिन पहले प्रवेश कर रहा है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर